फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बारिश ने तोड़ा गर्मी का गुमान, दिल्ली-NCR में गिरी राहत की बूंदें; 5 दिन तापमान बढ़ने के नहीं आसार

Thu, 25 May 2023 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

29 मई को भी हल्की बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों समेत दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम हुई बारिश से गरमी के तेवर नरम पड़ गए। बुधवार से मौसम के बदले मिजाज का असर गुरुवार को भी जारी रहा। दिन की शुरुआत धूप से हुई लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण उसमें नरमी थी। शाम होते-होते मौसम ने एक बार फिर करवट ली और दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम और सुहावना हो गया। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और नजफगढ़ में तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया। बाकी केंद्रों पर तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रहा। बुधवार रात को बादलों व तेज हवाओं के कारण मौसम कूल रहा। इस कारण से गर्मी से भी राहत रही।

मौसम विभाग ने 24 मई को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया था लेकिन बारिश नहीं हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण विभाग ने बारिश व आंधी का यलो अलर्ट भी जारी किया था। अब विभाग ने शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन

29 मई को भी हल्की बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मई के अंत तक तापमान 35-37 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें