फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश ने धोया प्रदूषण, एक्यूआई 60 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के बीच हुई बारिश ने प्रदूषण को धो दिया है। ऐसे में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 60 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 10 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार रहेगी। ऐसे में लोग साफ हवा में सांस लेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। शनिवार को भी हवा इसी दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। वहीं, रविवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। इसके अलावा सोमवार को भी हवा इसी दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 111 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में सबसे कम एक्यूआई 54 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा में 58 सूचकांक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें