फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को उमस से मिली राहत

Sun, 07 Sep 2025 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार दोपहर में बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह से अच्छी धूप खिली थी। दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय कुछ इलाकों में घने बादल आने के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में अब तेज बारिश के आसार नहीं है। 

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मयूर विहार में 15, रिज में 5.7 और लोधी रोड में बारिश ट्रेस की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 92 से 66 फीसदी रहा।
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई थी। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें