फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टॉस के बाद बारिश ने बिगाड़ा खेल, इंडो क्लब्स और रघुवीर वॉरियर्स का मुकाबला रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ मैदान पर पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली।
छावला स्थित एलपीएस स्पोर्ट्स क्लब में डीडीसीए क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-2026 के तहत इंडो क्लब्स और रघुवीर बिलॉयर्स के बीच मंगलवार को होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ मैदान पर पहुंचे और तय समय पर टॉस की प्रक्रिया पूरी की गई। टॉस इंडो क्लब्स ने जीता और टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की और खिलाड़ी वार्मअप में जुट गए। हालांकि टॉस के कुछ ही देर बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मुकाबला रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें