फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने करवाईं दस्तार सजाने की प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतधारी परिवारों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी कमेटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में सरोवर के किनारे दस्तार सजाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में युवाओं और छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य सिख पहचान के प्रतीक दस्तार के प्रति युवाओं में गर्व और जागरूकता बढ़ाना रहा। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों को दस्तार का अमूल्य उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि दस्तार सिखों की शान है और दस्तारधारी सिख की पहचान पूरी दुनिया में अलग से होती है। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी यह विश्वास है कि जहां सिख मौजूद हो, वहां बेटियां और बहनें स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें