फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, तीन दिन बाद ओलावृष्टि की संभावना

Mon, 18 Feb 2019 10:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली की सड़कों पर धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में सोमवार को फिर बारिश दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय हल्के कोहरे के बाद दिन में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन दिन बाद फिर से ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली की न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं इसके साथ ही सुबह कोहरा रहेगा और दिन में आसमान में बादल छाए रहने के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। शाम के समय दिल्ली के मौसम में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को गरज के साथ बारिश होने आसार रहेंगे, वहीं बृहस्पतिवार को ओलावृष्टि की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान
सुबह कोहरा रहेगा, जबकि दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।
अधिकतम तापमान-23
न्यूनतम तापमान-11
सूर्यास्त- सांय- 06:13 
सूर्योदय-प्रात: 06:56

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें