फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR: रुक-रुक कर होती रही बारिश, आज के लिए भी जारी है यलो अलर्ट; पढ़ें मौसम में आए इस बदलाव का कारण

Wed, 08 Apr 2026 07:00 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में कल देर रात तक बारिश रुक-रुक कर होती रही। आज के लिए भी यलो अलर्ट है। 
 
विज्ञापन
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर करवट ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मंगलवार सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। हवा और बारिश ने फिजा को कूल-कूल कर दिया है। इस दौरान हल्की गरज और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कल सुबह से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है देर रात तक रुक-रुक कर जारी रहा। आज के लिए भी यलो अलर्ट है।  

विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। बारिश के दौरान ट्रैफिक रेंगता नजर आया। तेज आंधी से एनसीआर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।

सफदरजंग मानक वेधशाला में 3 एमएम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 0.4 और मंगलवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, बीते 24 घंटे में बारिश ट्रेस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 27, लोधी रोड में 28.1, आया नगर में 27.8 और पालम में 27.6 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को भी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें