फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट; ट्रैफिक जाम, उड़ानों पर भी असर

Tue, 07 Oct 2025 08:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के कारण जगह-जगह जाम की स्थित बनी हुई है। वहीं उड़ानों पर भी खराब मौसम का असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दूर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान और समीपवर्ती पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, जिसकी ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है।
 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है, इसके चलते बीते दो दिनों से मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है। ऐसे में सोमवार को हुई बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को एकाएक मौसम ने करवट लेकर दिल्लीवालों को हैरान-परेशान कर दिया। सुबह सात बजे तक भी किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिनभर वर्षा का दौर जारी रहने वाला है। लेकिन दोपहर बाद से मौसम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। दिन भर सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी चलने के बाद तेज बारिश होने लगी। इससे जगह-जगह जाम लगा तो, जलभराव ने भी परेशान किया। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन

 


शाम को हुई इस बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भीषण जाम लगा। ऑफिस से निकलते जाम में फंसकर परेशान नजर आए। जहां बारिश के कारण रफ्तार पर रोक लगी वहीं खराब मौसम का असर उड़ानों पर पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डा ने जानकारी दी कि बारिश के कारण 15 विमानों को डायवर्ट किया गया है। इनमें से आठ जयपुर, दो लखनऊ और दो को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया है। 

हुआ ठंड का एहसास
इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम के साथ 29. 8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। उत्तरी राजस्थान और उससे लगे हरियाणा के ऊपर एक प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी ऊपर तक फैला है और ऊंचाई के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
 

बारिश का यलो अलर्ट जारी 
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटे में 12. 6 और मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक 5. 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। ऐसे में पालम में 41.6 रिज में 37 पूसा में 22.5, मयूर विहार में 20, लोधी रोड में 5.8 और आया नगर में 5.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस माह में अब तक चार दिन बारिश हुई है। ऐसे में मंगलवार तक कुल बारिश 74.7 मिलीमीटर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही, मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 100 से 68 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

आगे क्या अपडेट है?
मौसम विभाग ने 9 अक्तूबर के लिए आसमान साफ रहने का अनुमान जारी किया है। इसके चलते बारिश का दौर थम जाएगा और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। वहीं, 10 से 13 अक्तूबर को भी आसमान साफ रह सकता है। मौसम विभाग मे पूर्वानुमान में बताया है कि 10 से 13 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें