फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, चार दिन तक करना पड़ेगा इसका सामना; येलो अलर्ट जारी

Fri, 17 Jan 2025 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Weather in Delhi Today: मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Delhi Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dense Fog in Delhi NCR Today News: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। कोहरे ने सर्दी के मौसम में ठंडक को ओर बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआई हवाईअड्डे पर कोहरे के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है। बारिश से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन

वहीं, राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, कोहरे की भी मार लोगों पर पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में औसत 3.9 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पालम केंद्र में दर्ज की गई। यहां 10.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, रिज में 9.7, पूसा में 8, आया नगर में 5.5, मयूर विहार में 4.5 और लोदी रोड में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 अधिक के साथ 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम व रात में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


रिज की सुबह सबसे ठंडी रही
गुरुवार को सड़कों पर जलजमाव रहा। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने लगा। इसके बाद आसमान साफ हो गया। दिन में हल्की धूप निकली। ऐसे में लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि, दोपहर में ठंड रही। पालम एयरपोर्ट पर सुबह 9:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक दृश्यता 700 और सफदरजंग में सुबह सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक दृश्यता 500 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। रिज में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम में 9.5, आया में 9.6 और लोदी रोड में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें