साइबर सिटी में सोमवार से बारिश होने का दौर शुरू है। जिससे लोगों को हफ्ते भर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को दोपहर के बाद जिले के कई इलाके में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।
तीन दिन से लगातार बारिश होने के बाद पूरा दिन तक ठंडी हवा चलती रही। जिससे शहरवासियों ने राहत महसूस की। मौसम सुहावना होने की वजह से सुबह सैर करने और खेलने-कूदने वालों मौसम का जमकर आनंद लिया।
लगातार तीन दिन से हल्की बारिश से शहर में जगह-जगह पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को थोड़ी परेशानियों को सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से सूर्य देव के तेवर नरम रहे। मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की स्थिरता के कारण इस सप्ताह आसमान में बादल छाने की संभावना है।
इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी और आर्द्रता घटने की वजह से अधिक शुष्क महसूस किया जाएगा। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह साइबर सिटी में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को वायु मंडल के ऊपरी परत में भारी दबाव के बाद आसमान में बादल छा गए। जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 37.00 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28.00 डिग्री रहा।