फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश, एनसीआर में तेज हवाएं

Mon, 22 Jun 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बुराड़ी में बरसात... - फोटो : ANI
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से मौसम में आई तब्दीली के बाद आज भी दिल्ली के कई हिस्सों में जोरदार बारिश की खबर है। एनसीआर में भी तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और आज भी कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी।  मौसम विभाग का कहना है इस बार मानसून कुछ दिन पहले आने वाला है। आमतौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है लेकिन इस बार जल्द आने की संभावना है। अनुमान है कि पश्मिची उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मानसून आज दस्तक देगा।  
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के हिसाब से 22 जून से 24 जून के बीच स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून का आगमन होगा। इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में उत्तर भारत में मानसून पहुंच जाएगा। 24 और 25 जून को इसके पूरे हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के ज्यादातर हिस्से और गुजरात, राजस्थान आदि में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान में न के बराबर बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में न के बराबर बारिश होगी। इन इलाकों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के अलग अलग हिस्सों में भी अगले हफ्ते से बारिश शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें