फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: आज छाये रहेंगे बादल... कल बरसेंगे, तपिश के बीच राहत की उम्मीद; गर्मी से मिलेगी राहत

Fri, 12 Sep 2025 01:33 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरा सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन
दिल्ली में दो दिन बारिश की संभावना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बारिश पर ब्रेक लगने के बाद सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि, इन सब के बीच एक राहत की खबर है। दिल्ली में आने वाले दो दिन बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 13-14 सितंबर को बारिश होगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आज बादल छाये रहेंगे।

विज्ञापन

दूसरी ओर, बृहस्पतिवार को भी सुबह ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ यह और तीखी होती गई। इस दौरान उमस ही नहीं, तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 अधिक के साथ 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 79 से 54 फीसदी रहा। 

वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरा सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को एक फिर हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। रविवार को भी आसमान में बाद छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार से बुधवार तक मौसम एक जैसा बना रहेगा। न तो बारिश होने की उम्मीद है और न ही हवाएं चलने की। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तीनों दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें