फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लुढ़काया पारा, ठिठुरे लोग; ओले भी गिरे, आज भी येलो अलर्ट

Sat, 28 Dec 2024 02:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश और रविवार व सोमवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। ग्रेटर नोएडा में देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 42.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वर्ष 1923 के बाद दिसंबर में इतनी ज्यादा बारिश पांचवीं बार दर्ज की गई। 13 दिसंबर, 2019 को 33.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। आरके पुरम में लगातार बारिश के कारण फुटपाथ का एक हिस्सा ढह गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में शुक्रवार सुबह दिल्ली में मध्यम से तेज स्तर की बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.6 डिग्री रहा। इसमें 24 घंटे में 9.5 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक बारिश डीयू इलाके में रिकॉर्ड की गई, जबकि पूसा केंद्र में 35 मिमी, लोधी रोड में 34.2, पालम में 31.4, रिज में 30.4, सफदरजंग में 30.2 व आया नगर में 18.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बारिश और रविवार व सोमवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इधर, स्मॉग के कारण दिन में ही बारिश के बीच अंधेरा छाया रहा। ऐसे में वाहन चालकों ने लाइट जलानी पड़ी। सफदरजंग में सुबह सात बजे के दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम केंद्र में सुबह साढ़े दस बजे तक दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें