मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार और उसके बाद अगले हफ्ते बारिश के आसार नहीं है। हालांकि, रविवार व सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को फिर से आसमान में बादल गहराएंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इस बीच तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा।
मार्च की बारिश
वर्ष बारिश
2020 101.9 मिमी
2015 97.4 मिमी
2007 61.6 मिमी
1995 36.5 मिमी
(वर्ष 2020 में 14 मार्च तक)
1992 के बाद एक दिन में सर्वाधिक बारिश
13 मार्च 2007 27.2 मिमी
2 मार्च 2015 56.8 मिमी
14 मार्च 2020 37 मिमी