मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच हवाएं तेज हैं। इससे भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहाना हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की थी। विभाग ने दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। जानकारी के अनुसार दिल्ली में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं।