रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04404/04403 शकूरबस्ती-पटना जंक्शन-शकूरबस्ती अनारक्षित त्योहारी विशेष एक्सप्रेस शकूरबस्ती से 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। वापसी में पटना जंक्शन से यह ट्रेन 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मीरजापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी इसका संचालन इसी मार्ग से होगा। ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी।
झंझारपुर के लिए भी आठ फेरे
उत्तर रेलवे ट्रेन संख्या 04410/04409 शकूरबस्ती-झंझारपुर जंक्शन-शकूरबस्ती अनारक्षित त्योहारी विशेष एक्सप्रेस भी चलाएगा। शकूरबस्ती से यह ट्रेन 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को रवाना होगी। वापसी में झंझारपुर जंक्शन से 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को चलेगी। ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर एक बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए झंझारपुर जंक्शन पहुंचेगी।
मालदा टाउन से दिल्ली के रास्ते चलेगी ट्रेन
इसी तरह ट्रेन संख्या 03439/03440 मालदा टाउन-शकूरबस्ती-मालदा टाउन विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। मालदा टाउन से यह ट्रेन 16 अक्टूबर को रवाना होगी, जबकि शकूरबस्ती से वापसी में 17 अक्टूबर को चलेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।