फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ओडिशा रेल हादसे के बाद एक्शन में रेल मंत्री, दिल्ली डीआरएम के दफ्तर और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Sat, 17 Jun 2023 02:22 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) कार्यालय और नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा रेल हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक्शन में हैं। उन्होंने शनिवार को दिल्ली डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) कार्यालय और नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। इस दौरान अश्विनी वैशव ने कहा कि डिवीजनल कंट्रोल सिस्टम प्राइमरी ऑपरेशंस को मैनेज करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिस्टम हैं। इसलिए, दिल्ली डिवीजन कंट्रोल सिस्टम्स में, मैंने सभी के साथ बात की कि इन्हें (सिस्टम) कैसे अपग्रेड किया जाए और देश भर में कंट्रोल सिस्टम को और आधुनिक कैसे बनाया जाए।

दो जून को आपस में टकरा गई थीं तीन ट्रेनें
विज्ञापन

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु से हावड़ा जाने वाली एसएमवीपी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास टकरा गईं। यह देश की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक थी। इस हादसे में करीब 290 लोगों की मौत हो गई और करीब 1175 लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें