फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से सीतामढ़ी, मानसी, सहरसा और हावड़ा के लिए चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04010 दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी के लिए 26 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04009 सीतामढ़ी से 28 नवंबर को रवाना होगी। इसी तरह शकूरबस्ती से मानसी जंक्शन के बीच ट्रेन संख्या 04406 के दो अतिरिक्त फेरे 15 और 16 नवंबर को चलाए जाएंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 04405 मानसी से 17 और 18 नवंबर को संचालित होगी। सरहिंद जंक्शन से सहरसा के लिए ट्रेन संख्या 04528 का अतिरिक्त फेरा 16 नवंबर को होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04527 सहरसा से अंबाला कैंट के लिए 17 नवंबर को चलेगी। वहीं, नई दिल्ली-हावड़ा के बीच ट्रेन संख्या 04054 के अतिरिक्त फेरे 14, 16 और 18 नवंबर को होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 04053 हावड़ा से 16, 18 और 20 नवंबर को चलेगी। इन ट्रेनों से यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें