फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कॉलेजों और स्कूलों के आसपास की गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एमसीडी ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गहन सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ कॉलेजों के विद्यार्थियों, सामुदायिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की। अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र में जनकपुरी, शिवाजी एन्क्लेव और शक्ति नगर में सफाई कराई गई। वहीं, पूर्वी क्षेत्र में कड़कड़डूमा, मधुबन एन्क्लेव, प्रीत विहार और आनंद विहार के सार्वजनिक स्थलों और आसपास के इलाकों की सफाई की गई। केशवपुरम क्षेत्र के वार्ड संख्या 66, वजीरपुर में आर्यभट्ट फ्लाईओवर से सत्यवती कॉलेज रेड लाइट तक विशेष अभियान चलाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें