एनएच-58 से एनएच-24 को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन लिंक रोड को पूरा करने के लिए अब 35 दिन तक ट्रेनों की स्पीड गाजियाबाद-साहिबाबाद के बीच धीमी की जाएगी।
80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ने वाली राजधानी और शताब्दी ट्रेनें भी अब यहां से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ही गुजरेंगी। ऐसे में दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, बिहार, मेरठ, देहरादून के बीच चलने वाली 200 से ज्यादा ट्रेनें इससे प्रभावित रहेंगी।
उनका शेड्यूल गड़बड़ा सकता है। हालांकि अगस्त के पहले ही सप्ताह से ट्रेनें फिर से अपनी स्पीड पकड़ लेंगी।