फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे ने वायरल वीडियो बताए फर्जी, यूजर्स ने असली होने का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर भीड़ और अव्यवस्था के वायरल वीडियो का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में दिल्ली सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों से जुड़े भीड़भाड़ और अव्यवस्था के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें यात्रियों की भारी भीड़, प्लेटफॉर्मों पर अफरा-तफरी और ट्रेनों में चढ़ने की मशक्कत जैसे दृश्य दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स वीडियो को सही बताकर कोर्ट तक जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, रेलवे प्रशासन ने इसे फर्जी, पुराने और भ्रामक बताया है।
रेलवे का कहना है कि त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं और स्टेशनों पर सुरक्षा तथा सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाएं यात्रियों में गलत धारणा पैदा कर रही हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया कि इस तरह की फर्जी पोस्ट साझा करने वालों पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, रेलवे के इस दावे पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने वीडियो पूरी तरह असली होने का दावा किया हैं। एक यूजर ने तो कोर्ट में देखने तक की धमकी दे डाली जबकि रेलवे के फेक्ट चेक सेल ने इन वीडियो की जांच कर कहा कि ज्यादातर क्लिप पुराने हैं या अन्य स्टेशनों के नहीं हैं। स्थिति यह है कि अक्तूबर माह में ही दिल्ली से जुड़े रेलवे स्टेशनों के बारे में 100 से ज्यादा भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी वीडियो या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें, ताकि भ्रम की स्थिति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें