यात्रियों को राहत देने के लिए ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार टर्मिनल से बापूधाम मोतिहारी के लिए 15, 18, 21, 24 व 27 नवंबर को देर रात एक बजे चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 04027 बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार टर्मिनल 16,19, 22, 25 और 28 नवंबर को चलेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 05528 दिल्ली जंक्शन से दरभंगा के लिए 23 नवंबर से आठ दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर बाद 3:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में गाजियाबाद, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी और जनकपुर रोड ठहरेगी।
साथ ही एक अन्य ट्रेन 03228 आनंद विहार टर्मिनल से आरा के लिए 14, 16, 19, 23, 26, 30 नवंबर व तीन दिसंबर को सुबह 9:30 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन बिहिया, डुमरांव, बक्सर, गहमर, दिलदारनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04018 नई दिल्ली-बापूधाम मोतिहारी स्पेशल 18, 21, 24 एवं 27 नवंबर को दोपहर 2:45 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, पनियहवा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली स्टेशनों पर ठहरेगी।