रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार आईआरसीटीसी प्राइवेट कैटरर्स को साढ़े 10 रुपये के रेट से रेल नीर की एक बोतल देता है। यह बोतल 15 रुपये में बेची जाती है।
इस तरह के आरोप हैं कि निजी आपूर्तिकर्ता अधिक लाभ लेने के लिए स्थानीय कंपनियों से बोतल लेकर बेच रहे थे, जिनकी कीमत 5.70 से लेकर सात रुपये तक थी।
प्रीमियम ट्रेनों में ‘रेल नीर’ की जगह दूसरी कंपनियों का पैकेट बंद पानी बेचने के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली तथा नोएडा में उत्तरी रेलवे के दो पूर्व अफसरों समेत 7 निजी कंपनियों के 13 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान 20 करोड़ रुपये तथा कई दस्तावेज बरामद किए गए।
सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद रेलवे ने दोनों अफसरों को निलंबित करने का फैसला किया है। यह जानकारी रेल मंत्रालय ने ट्वीट के जरिये दी और इस ट्वीट को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रीट्वीट किया।