फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली हुआ रेलवे का खजाना, कैसे बढ़े प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार जापान की तर्ज पर यहां हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाने की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर यहां रेलवे का खजाना खाली हो गया है। ऐसे में फरीदाबाद सेक्शन पर चल रहे सभी निर्माणाधीन विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि फंड की कमी से प्रोजेक्ट कैसे पूरे होंगे।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों की मानें तो यहां करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट फंड की कमी से अधर में लटका है। दरअसल रेलवे ने फरीदाबाद सेक्शन पर कई विकास कार्य शुरू किए हैं।

पलवल स्टेशन पर खराब हो चुके प्लेटफार्म नंबर 3-4, 5-6 का निर्माण किया जा रहा है। पिछले दो महीने से यहां चल रहा कार्य अचानक बंद हो गया। इस प्रोजेक्ट पर अब तक करीब 23 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन


निर्माण सामग्री प्लेटफार्म पर बिखरी पड़ी है और मजदूर गायब हैं। इसी तरह ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-4 की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सीलेटर लगाया जाना है। इसके लिए ढांचा खड़ा कर दिया गया लेकिन अभी तक उसे पूरा नहीं किया जा सका है। हाईस्पीड ट्रेन के लिए बनाई जाने वाली सुरक्षा दीवार में भी फंड की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन

आधा दर्जन से ज्यादा काम ठप

नाम न बताने की शर्त पर उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इसी कारण विकास कार्यों को रोकना पड़ा है। एक प्लेटफार्म के निर्माण में करीब एक करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

यात्रियों की सुविधा के लिए पलवल में प्लेटफार्म का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अब तक करीब 23 लाख रुपये तक खर्च किए जा चुके हैं। एक प्लेटफार्म निर्माण की लागत करीब एक करोड़ रुपये आती है।

उत्तर रेलवे एके गुप्ता कार्य निरीक्षक के मुताबिक विभाग की ओर से कुछ फंड की कमी के चलते ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया है। जैसे ही फंड की व्यवस्था हो जाएगी, काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। अन्य कार्य भी फंड की कमी से रुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें