रेलवे स्टेशन परिसर में सांड़ के घुसने से सोमवार को अफरातफरी मच गई। सांड़ यात्रियों की तरफ बढ़ा तो यात्री दौड़ने लगे।
पांच मिनट तक सांड़ स्टेशन परिसर में ही इधर से उधर उत्पात मचाता रहा, लेकिन सुरक्षाकर्मी नदारद रहे। गनीमत रही कि सांड़ ने किसी को निशाना नहीं बनाया।
दो दिन पहले एक सांड़ स्टेशन परिसर से होता हुआ प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक तक पहुंच गया था। ऐसे में ये आवारा पशु कभी भी ट्रेन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
सोमवार को करीब चार बजे एक सांड़ रेलवे परिसर में पहुंच गया। स्टेशन के बाहर बैठे पुलिस कर्मी, कुली और सफाई कर्मचारियों ने भी सांड़ को नहीं रोका।