फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार; मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई जान-पहचान

Fri, 09 May 2025 12:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 1 फरवरी 2025 को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से वह टीकम से मिली। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम जिला पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले रेलवे कर्मचारी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी कोलकाता में रेलवे में क्लर्क है। आरोपी की पहचान दौसा, राजस्थान निवासी टीकम के रूप में हुई है। पीड़िता ने मायापुरी थाने में शिकायत की थी। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 1 फरवरी 2025 को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से वह टीकम से मिली। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया और भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जांच में पता चला कि आरोपी रेलवे में क्लर्क है और उसकी तैनाती कोलकाता में है। पुलिस की टीम ने आरोपी के पैतृक निवास और कोलकाता स्थित उसके कार्यालय पर दबिश दी। लेकिन वह दोनों जगहों से गायब मिला। उसके कई ठिकानों पर मायापुरी थाना पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी के नहीं मिलने पर जांच की जिम्मेदारी जिले की ऑपरेशन सेल को सौंपी गई। निरीक्षक राजेश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जिसके जरिये पुलिस को आरोपी के जयपुर में छुपे होने की जानकारी मिली। 3 मई को टीम ने गांव सिरोली जयपुर (राजस्थान) में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें