रेलवे ने गणतंत्र दिवस के दिन कुछ ट्रेनों को रद्द भी करने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04952 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल, ट्रेन संख्या 04913/04912 पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल, ट्रेन संख्या 04965 पलवल-नई दिल्ली स्पेशल और ट्रेन संख्या 04947 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल शामिल है।
गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से शुक्रवार को तिलक ब्रिज पर रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक इस रास्ते ट्रेनों का आवागमण नहीं होगा। रेलवे ने गणतंत्र दिवस के दिन कुछ ट्रेनों को रद्द भी करने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04952 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल, ट्रेन संख्या 04913/04912 पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल, ट्रेन संख्या 04965 पलवल-नई दिल्ली स्पेशल और ट्रेन संख्या 04947 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल शामिल है। इसके अलावा भी कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को नई दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।
04408 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को पटेल नगर-दिल्ली सफदरजंग-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलेगी।
04956 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल (वाया तिलक ब्रिज) को आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रूट से चलेगी।
14315 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर बरास्ता साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यदि आवश्यक हुआ तो साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
12441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यदि आवश्यक हुआ तो साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली रूट से चलेगी।
मार्ग में रोककर चलाई जाने वाली ट्रेनें
परेड की वजह से कई ट्रेनें रुक-रुककर चलेंगी। परेड पास होने के बाद ट्रेनों को आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 14086 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर नई दिल्ली में रोका जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22848 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को नई दिल्ली में रोका जाएगा। इसके अलावा नई दिल्ली स्टेशन पर रोक कर चलाई जाने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल, ट्रेन संख्या 14211 आगरा छावनी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12425 हुजूर साहिब नांदेड-श्री गंगानगर सुपरफास्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रेन संख्या 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को निजामुद्दीन स्टेशन पर रोका जाएगा। ट्रेन संख्या 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को आवश्यकता होने पर परेड क्लीयरेंस तक साहिबाबाद में रोका जाएगा। ट्रेन संख्या 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी साहिबाबाद में रुककर चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22625 यशवंतपुर-चंडीगढ एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन और ट्रेन संख्या 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर गाजियाबाद में रेगुलेट किया जाएगा।