फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में रेल ट्रैक होगा और मजबूत, 10 पुलों व तीन क्रॉसिंग पर बदलेंगे स्लीपर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 736 स्लीपरों का होगा इस्तेमाल, गुणवत्ता के लिए पहले 100 की आरडीएसओ करेगा गहन जांच
विज्ञापन




शनि पाथौली
नई दिल्ली। रेलवे ने दिल्ली की पटरियों पर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए बड़ा कदम उठाया है। 10 गर्डर ब्रिज और तीन डायमंड क्रॉसिंग पर कंपोजिट स्लीपर लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और रखरखाव आसान होगा।
गर्डर ब्रिज पर 736 कंपोजिट स्लीपर और 20 सेट फिटिंग लगाई जाएगी। 8.5 स्टैंडर्ड एंगल वाली डायमंड क्रॉसिंग के लिए अलग से स्लीपर तैयार कराए जाएंगे। कंपोजिट स्लीपर लकड़ी रहित होते हैं, जिससे नमी, मौसम और कीड़ों से नुकसान की आशंका कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति किए गए पहले 100 स्लीपरों का आरडीएसओ छह महीने परीक्षण करेगा। संतोषजनक पाए जाने पर ही बाकी स्लीपरों की आपूर्ति की अनुमति दी जाएगी। यह काम ट्रेन संचालन के बीच निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक में होगा, ताकि यात्रियों पर न्यूनतम असर पड़े। डायमंड क्रॉसिंग को अस्थायी स्टेजिंग पर असेंबल कर बैलास्ट बेड पर लगाया जाएगा।
रेलवे ने 2014 से फरवरी 2026 तक करीब 54,600 किलोमीटर ट्रैक का नवीनीकरण किया है। अब पुलों, सुरंगों, ढलानों व जल निकासी को भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें