फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़कियां थाने में रोने लगीं

Thu, 04 May 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
raids on hotels - फोटो : अमर उजाला
बजरिया के होटल में मिले कपल्स के मामले में कोतवाली पुलिस ने 44 ‘रोमियो’ को जेल भेज दिया है, जबकि महिलाओं और युवतियों को थाने से ही जमानत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूसरी ओर, इसी मामले में एसएसपी ने कोतवाली इंस्पेक्टर को भी लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

परिजन थाने में आए थे, वे भी उन्हें भला-बुरा कह रहे थे

2 of 10
raids on hotels - फोटो : प्रभात पांडेय/अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने जिस समय महिलाओं और युवतियों को उनके परिजनों को दिया तो सभी का चेहरा शर्म से झुक गया। यही नहीं, कुछ महिलाएं और युवतियां तो कोतवाली में खड़ी होकर रोने लगीं।
विज्ञापन

​पैसे क्यों नहीं दिखाए 

3 of 10
raids on hotels - फोटो : प्रभात पांडेय/अमर उजाला
वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो युवतियों के परिजन इतने नाराज थे कि वह अपने बेटियों और बहनों को घर भी नहीं ले जाना चाहते थे। कई ने तो पुलिस के सामने ही युवतियों को खरीखोटी सुना दी तो कई ने थाने में ही हाथ उठा दिया।

4 of 10
raids on hotels
​वहीं, पकड़े गए युवकों और अधेड़ उम्र के लोगों के भी परिजन थाने में आए थे, वे भी उन्हें भला-बुरा कह रहे थे। यह सभी गाजियाबाद और दिल्ली के रहने वाले थे।
विज्ञापन

5 of 10
raids on hotels
बता दें कि सोमवार को बजरिया स्थित दो होटलों देवेंद्र और आर्यदीप में पुलिस ने छापामारी कर 51 जोड़ों को पकड़ा था। इनमें से सात जोडे़ पति-पत्नी थे, जिन्हें रात में ही छोड़ दिया गया था, जबकि 44 जोड़े हिरासत में थे।
विज्ञापन

6 of 10
raids on hotels
इस मामले में एसएसपी ने सीओ फर्स्ट इंद्रपाल को हटा दिया था, जबकि बजरिया चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि पहले भी होटलों के खिलाफ शिकायतें मिलती थीं, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी।
विज्ञापन

7 of 10
raids on hotels
लोग इस कार्रवाई को सूबे की नई सरकार से जोड़कर देख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि सरकार बदलने के बाद अफसर अलर्ट हुए हैं। एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि पुलिस ने देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

8 of 10
raids on hotels - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की गतिविधियां नहीं चलने दी जाएंगी और सभी थाना क्षेत्र में चल रहे होटलों की नियमित जांच के आदेश दिए गए हैं।

9 of 10
raids on hotels - फोटो : प्रभात पांडेय/अमर उजाला
पकड़े गए जोड़ों के पास से पुलिस ने नगदी बरामद होना नहीं दिखाया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इनके पास क्या पैसे नहीं थे।
विज्ञापन

10 of 10
raids on hotels
हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पैसों के बारे में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें