फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर पीड़ित परिवार से मिले राहुल-प्रियंका, परिजन दुष्यंत गौतम की नियुक्ति से नाराज

Wed, 14 Oct 2026 07:47 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार भाजपा नेता दुष्यंत गौतम पर आरोप लगा रहे हैं, जो हाल ही में सिक्किम के राज्यपाल बने हैं।
विज्ञापन
अंकिता भंडारी केस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंडिया गेट जा जाकर अंकिता भंडारी के परिवार से मिले। प्रियंका गांधी भी पहुंची हैं। अंकिता भंडारी के माता-पिता मामले के विरोध में इंडिया गेट पर हैं और वे भाजपा के दुष्यंत गौतम पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्हें हाल ही में सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना भी इंडिया गेट पर उनके साथ हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता के माता-पिता की ओर से हत्याकांड में शामिल वीआईपी के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिए जाने के बावजूद मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई। इसके बजाय भाजपा सरकार ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में मौन उपवास रखा है।
 

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता के माता-पिता की ओर से हत्याकांड में शामिल वीआईपी के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिए जाने के बावजूद मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई। इसके बजाय भाजपा सरकार ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में मोन उपवास रखा है।

कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले को महिला विरोधी बताते हुए उत्तराखंड के लिए कलंक के समान करार दिया। पार्टी का कहना है कि जब तक मामले में सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक इस प्रकरण से जुड़े सवालों का समाधान नहीं हो सकता। 

इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल समर्थकों के साथ देहरादून के गांधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास किया। कांग्रेस ने इस विरोध के माध्यम से अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सवालों की जांच और जवाबदेही की मांग उठाई।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी के मुद्दे पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी। भाजपा महानगर कार्यालय में कर्नल अजय कोठियाल ने प्रेस वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें