फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने चाको-माकन से कहा 'कीप इट अप', कांग्रेस ने नामंजूर किया दोनों का इस्तीफा

Fri, 28 Apr 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
makan-rahul gandhi
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव में उम्मीद से खराब प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफा देने से विरोधियों को चुप रखने में मदद मिली है। 2015 के विधानसभा चुनाव से तुलना करने की आंकड़ेबाजी भी काम आई। 
विज्ञापन


जो इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और प्रभारी पीसी चाको ने अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था, उसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया है। तर्क दिया है कि पार्टी 9 फीसदी से 22 फीसदी के करीब पहुंची है, जिससे आगे बढ़ने की संभावनाएं दिख रही हैं इसलिए आगे काम करें।      

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2014 से बिगड़ी कांग्रेस की सेहत के बाद यूपी, उत्तराखंड में खराब स्थिति के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी के वोट प्रतिशत में सुधार की बात राहुल गांधी के समझ में आई है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने आलाकमान को यह संदेश दिया है कि 2013 से शुरू होकर 2015 में 70 में से 67 सीट जीतने वाली पार्टी से महज 4 फीसदी वोट से पीछे रहे हैं। यूं ही लड़ते रहे तो अगले चुनाव में आम आदमी पार्टी को पटखनी दे पाएंगे।  
विज्ञापन

 कांग्रेस ने इसलिए लिया ये फैसला

Ajay Makan - फोटो : PTI
सूत्र बताते हैं कि पार्टी में बिखराव के बीच कांग्रेस आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार करके इसे और बढ़ाना नहीं चाहता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आधिकारिक तौर पर अभी इस्तीफा स्वीकार करने या नहीं करने की घोषणा नहीं कर रहा है।

लेकिन बुधवार के एमसीडी चुनाव परिणाम आने के बाद संवाददाता सम्मेलन में अजय माकन ने कड़ी मेहनत की है, यह कहकर पार्टी ने कुछ हद तक साफ भी कर दिया था कि वह इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही है। 

बाकी बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने पार्टी के इन दोनो नेताओं को कीप इट अप का संदेश भी दे दिया है। हालांकि इन नेताओं ने अभी पद पर कायम रहने का फैसला लेने के लिए कुछ समय मांगा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें