फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राहुल गांधी ने बनाई 8 लोगों की टीम?

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की ओर से आठ सदस्यीय समिति बनाए जाने की खबर कांग्रेस नेताओं में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने ऐसी किसी भी समिति बनाए जाने का खंडन किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह और मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कोई कमेटी बनना तो दूर, इस पर चर्चा तक नहीं हुई है। जब कभी कांग्रेस कोई कमेटी बनाएगी तो वरिष्ठ नेता उसमें जरूर शामिल होंगे।
विज्ञापन

'केजरीवाल का कोई भविष्य नहीं'

अरविंदर सिंह का कहना है कि आम आदमी पार्टी या अरविंद केजरीवाल का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। कांग्रेस उस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद चुनाव जीत जाएं, यही गनीमत है। त्रिलोकपुरी बवाल और जनलोकपाल में इनका मत जनता देख चुकी है। झूठ का कोई अस्तित्व नहीं होता।

कांग्रेस नेताओं ने आप और भाजपा को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया है कि दोनों दल राजधानी में डर्टी पॉलिटिक्स कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें