फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी ने किया अजय माकन को फोन, जानिए क्या कहा

Wed, 03 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का इस्तीफा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नामंजूर कर दिया है। राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रदेश प्रभारी पीसी चाको की मौजूदगी में अजय माकन को फोन कर कहा कि दिल्ली की कमान संभाले रखें।
विज्ञापन


काम बढ़ाएं। राहुल गांधी के निर्देश पर अजय माकन ना नहीं कह पाए। पिछली बार मुलाकात के बाद अजय माकन और पीसी चाको ने पद पर बने रहने का फैसला करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन मंगलवार को पद पर बने रहने की बात मान गए हैं। अजय माकन ने भी राहुल गांधी के फोन करके पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाले रहने के आदेश दिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


माकन ने कहा है कि एमसीडी चुनाव में 2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 13 फीसदी वोट बढ़े लेकिन अपेक्षा से पीछे रहे। अब इसे बढ़ाने की रणनीति पर सबको साथ लेकर काम करेंगे।
विज्ञापन

एमसीडी चुनाव लड़े प्रत्याशियों को किया आमंत्रित

माकन ने बुुधवार को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक भी बुलाई है, जिसमें एमसीडी चुनाव लड़े सभी 272 प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

इधर, माकन को पद पर कायम रखने के बाद माकन विरोधियों के लिए इसे सीधे तौर पर झटका माना जा रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत कुछ नेता इस्तीफा मंजूर करने के लिए आलाकमान से मुलाकात भी करके आए थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन अब जल्द ही प्रदेश की कार्यकारिणी गठित करने के अलावा जिन ब्लॉक में अध्यक्ष नहीं बनाए गए हैं, उसकी घोषणा करने के अलावा मजबूती के साथ फैसले लेकर विरोधियों को संदेश देंगे।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें