फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी में डॉग शो ने मचाया धमाल

Mon, 02 Feb 2015 01:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंट्रल ने रविवार को सेंट्रल पार्क रोड पर सुबह 7 से 10 बजे तक राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग व एक्सरसाइज के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार दि को-एजुकेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक से हुई। इसके बाद योगा, जुम्बा, स्ट्रीट आर्ट व सांप सीढ़ी आकर्षण के केंद्र रहे।

कथक द्वारा कृष्ण वंदना सभी के दिल को छू गई। कार्यक्रम में चार चांद लगाए पीएसी बैंड और एनडीआरएफ  के डॉग शो ने। क्लब अध्यक्षा डा. स्वाति गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य के लोगों की सेहत-पर्यावरण में सुधार लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफल आयोजन में जीडीए वीसी संतोष यादव, सरिता यादव, ओएसडी विद्याभूषण, उद्यान अधिकारी एसपी शिशोदिया, आईपीएस अलंकृता सिंह आदि का सहयोग रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें