फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी गायिका हत्याकांड: करीबियों पर घूमी शक की सुई, मिले ठोस सुराग  

Sun, 06 Oct 2019 04:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
रागिनी गायक सुषमा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रागिनी गायिका सुषमा हत्याकांड में पुलिस के हाथ ठोस सुराग लगे हैं। पुलिस की शक की सुई करीबियों पर घूमने लगी है। पुलिस ने मामले में कई परिचितों से गहन पूछताछ की है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा कर सकती है। वहीं, कई कोणों से केस की जांच कर रही पुलिस करीबियों पर शक की बात से इंकार नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


मूलरूप से जहांगीरपुर के नेकपुर निवासी रागिनी गायिका की एक अक्तूबर की रात मित्रा सोसायटी में बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान आरोपियों ने हेलमेट लगाया हुआ था। सुषमा को चार गोलियां लगी थीं। इससे पहले उस पर 19 अगस्त को बुलंदशहर में जानलेवा हमला हुआ था।

वारदात के दिन सुषमा बुलंदशहर पुलिस के बुलावे पर उस केस की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करने गई थी। पुलिस उस दौरान हमले में नामजद आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस मामले में जमीनी विवाद, बुलंदशहर विवाद और सुषमा के दो विवाह से जुड़े संबंध व विवाद की गहनता से पड़ताल कर रही थी। 
विज्ञापन


अब, पुलिस को शक होने लगा है कि आरोपी सुषमा का करीबी व पहचान वाला हो सकता है। इसका कारण मित्रा सोसायटी में आकर बेखौफ होकर वारदात करना और सुषमा की सटीक लोकेशन मिलना है। बताया जाता है कि सुषमा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली थी। इस बात की भी आशंका है कि आरोपियों के जेहन में यह बात रही हो कि सत्ताधारी पार्टी से जुड़ने के बाद आरोपी अपने मंसूबों में आसानी से कामयाब नहीं हो सकते। इसके चलते उन्होंने इससे पहले ही वारदात को अंजाम दे दिया।

एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर, वैभव कृष्ण ने कहा कि कई एंगल से केस की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा। वारदात में किसी करीबी का हाथ हो इससे इंकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें