फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राघव चड्ढा को चोंच मार गया कौआ, भाजपा ने कसा तंज, आप सांसद बोले, '...और कौवा मोती खाएगा'

Wed, 26 Jul 2023 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद परिसर में एक कौआ चोंच मार गया। वे मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंचे थे। इस पूरी घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
विज्ञापन
राघव चड्ढा को चोंच मार गया कौआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे आप सांसद राघव चड्ढा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर पर बीजेपी ने भी ट्वीट कर मजे लेते हुए लिखा, 'झूठ बोले कौवा काटे, आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा'।

 

विज्ञापन


दरअसल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद परिसर में एक कौआ चोंच मार गया। वे मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंचे थे। इस पूरी घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस तस्वीर में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से कौवे ने उनके ऊपर हमला किया और वे उससे बचने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं।

 

राघव चड्ढा ने भी भाजपा के इस ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा'। आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया। 
 

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के मुखर सांसद हैं। मणिपुर के मुद्दे पर उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। आप सांसद राघव की यह तस्वीर 24 जुलाई की है। वह राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। इतने में उनके सिर के ऊपर कौआ आया और उन्हें चोंच मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें