आप सांसद ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह राघव चड्ढा के पीछे पड़ गए हैं। राहुल गांधी की तरह राघव चड्ढा पर भी झूठा केस बनाकर उनकी सदस्यता छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद राघव चड्ढा पर झूठे हस्ताक्षर करने के आरोपों पर आप सांसद संजय सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। आप सांसद ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह राघव चड्ढा के पीछे पड़ गए हैं। राहुल गांधी की तरह राघव चड्ढा पर भी झूठा केस बनाकर उनकी सदस्यता छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आप सांसद ने आगे कहा कि गृह मंत्री को सदन की कार्यवाही के बारे में नहीं पता। कोई भी सदस्य सिलेक्ट कमेटी के लिए किसी भी सदस्य का नाम सकता है। नाम प्रस्तावित करने के लिए किसी भी सदस्य के हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होती। भाजपा हर बात पे झूठ फैलाती है।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शिकायतों की जांच की घोषणा की। बिल की जांच के लिए उच्च सदन में राघव चड्ढा ने सेलेक्ट कमेटी का प्रस्ताव रखा था। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा कि एक विशेषाधिकार समिति को मुझे नोटिस भेजने दीजिए। मैं अपना जवाब समिति को दूंगा। विधेयक को प्रवर समिति को भेजने के चड्ढा के संशोधन को ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 दिल्ली सरकार में अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग के प्रबंधन पर एक अध्यादेश को बदलने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
जिन पांच सांसदों ने दावा किया कि उनका नाम उनकी सहमति के बिना प्रस्तावित चयन समिति में लिस्ट किया गया था। उनमें भाजपा के एस फांगनोन कोन्याक, नरहरि अमीन और सुधांशु त्रिवेदी, अन्नाद्रमुक के एम थंबीदुरई और बीजद के सस्मित पात्रा शामिल हैं।