फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ तो लोग कहेंगे: राघव चड्ढा से पूछा परिणीति चोपड़ा पर सवाल तो खिली मुस्कान, शादी को लेकर दिया ये जवाब

Fri, 24 Mar 2023 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Raghav Chadha Answer on Marriage: राघव और परिणीति को बीते दिनों साथ में मुंबई के एक रेस्त्रां में डिनर करने जाते देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग और शादी की खबरें आम हैं।
विज्ञापन
raghav parineeti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनेताओं और फिल्मी सितारों के डेटिंग की खबरें कोई नई बात नहीं है। लेकिन हर बार जब ऐसा कोई मिलन होता है तो ये न सिर्फ राजनीति और फिल्म जगत में चर्चा का विषय बनता है बल्कि जनता की भी इसमें खासी दिलचस्पी रहती है। बात जब राजनीति के हैंडसम और एलिजिबल बैचलर और बॉलीवुड की खूबरसूरत हसीना की हो तो हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है।
विज्ञापन


ऐसे ही एक जोड़े के डेटिंग की खबरें इन दिनों राजनीति और बॉलीवुड के गलियारों में आम है। यह हैं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा।



दोनों को बीते दिनों साथ में मुंबई के एक रेस्त्रां में डिनर करने जाते देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग और शादी की खबरें आम हैं। ऐसे में जब इसी को लेकर संसद से बाहर निकलते राघव चड्ढा से सवाल किया गया तो उनके चेहरे का रिएक्शन देखने लायक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा कर बोले राघव- मुझसे परिणिति नहीं राजनीति पर बात करिए

राघव से परिणीति पर जब सवाल किया गया तो उनका चेहरा खिल गया और आंखें शर्मा गईं। मुस्कुराते हुए राघव चड्ढा ने कहा, मुझसे परिणीति नहीं राजनीति पर सवाल करिए। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा क्या आप दोनों शादी करने वाले तो राघव ने फिर वही जवाब दोहराया।

एक बार फिर जब रिपोर्टर ने परिणीति और उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो वह बोले कि अगर शादी करेंगे तो आपको बताएंगे। राघव ने आगे कहा कि अगर मैं शादी करूंगा तो आपको जरूर बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें