सीमापुरी में एक युवक की हत्या व दूसरे पर जानलेवा हमले का मामला:
-सीमापुरी थाना पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास के आरोपी जावेद उर्फ गुंडा को दबोचा, आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कैंची और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए
-नशे के सामान के रुपये लेने के लिए हुई रफीकुल की हत्या, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी, बाकी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में रविवार रात रफीकुल शाह (29) इसके दोस्त आमिर पर धारदार हथियार से हमला करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुख्य आरोपी जावेद उर्फ गुंडा (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कैंची व वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद किए हैं।
छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपी की आमिर व रफीकुल से पैसे को लेकर रंजिश थी। आरोपी ने कुछ सामान रफीकुल व आमिर को बेचा था। यह लोग उसके पैसे नहीं दे रहे थे। रविवार को झगड़े के बाद आरोपी जावेद उर्फ गुंडा ने दोनों पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रफीकुल की मौत हो गई।