फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो करोड़ की सीवरेज परियोजना पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - जमीन में धंसा मैनहॉल।
विज्ञापन


हल्की बारिश में धंसे मैनहॉल लोगों ने मांगी निष्पक्ष जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही नई सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी सर्विस रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद कई निर्माणाधीन मैनहॉल जमीन में धंस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए घटिया सामग्री के इस्तेमाल और विभागीय लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हल्की बारिश में खुली निर्माण की पोल
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि हल्की बारिश में ही निर्माणाधीन मैनहॉल धंस रहे हैं तो भविष्य में भारी बारिश और नियमित उपयोग के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
बाबा प्रेमचंद, राजेश कुमार, अनिल जैन, इकरामुद्दीन, सुनील बंसल सहित अन्य लोगों ने कहा कि करोड़ों रुपये की परियोजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से स्वतंत्र एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

पुरानी सीवरेज व्यवस्था भी बनी परेशानी
नागरिकों का कहना है कि शहर की पहले से बिछी सीवरेज लाइन का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा लंबे समय से ठप पड़ा हुआ है। कई पुराने मैनहॉल जमीन के नीचे दब चुके हैं, जिससे सीवर की सफाई और रखरखाव प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद सफाई और रखरखाव के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही।

सरकार से कार्रवाई की मांग
शहरवासियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, गुणवत्ता मानकों की जांच हो तथा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

-
निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर निर्माणाधीन मैनहॉल धंसा है, वहां पानी की पाइपलाइन होने के कारण जमीन धंसी है, निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है।
- सूबेसिंह, एसडीओ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें