फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : क्वारंटीन 102 लोगों में से 92 भेजे घर, लॉकडाउन से पहले लौटे से विदेश यात्रा से 

Wed, 15 Apr 2020 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
सकुशल वापसी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले विदेश यात्रा से लौटे द्वारका के सेक्टर-नौ में क्वारंटीन किए गए 102 लोगों में 92 को उनके घर सकुशल भेज दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, कनाडा, फ्रांस और मध्य पूर्व के देशों से भारत लौटने के बाद इन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से क्वारंटीन में ले जाया गया था। 

विज्ञापन


करीब 15 दिनों तक क्वारंटीन में रखने के बाद जांच में पूर्ण रूप से संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि होने पर इन्हें घरों के लिए भेजा गया। अब इस सेंटर में केवल पांच व्यक्ति हैं, जबकि पांच कोरोना पॉजिटिव को अस्पतालों में इलाज के लिए पहले ही भेज दिया गया था। 

क्वारंटीन सेंटर के नोडल अधिकारी सतीश कुमार के मुताबिक, 15 दिनों के दौरान स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन समेत तमाम विभागों की टीमें ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। इस दौरान यहां मौजूद लेागों को ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर समेत सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया की गईं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखती रही। जैसे-जैसे लोग क्वारंटीन अवधि को पूरा करते गए उन्हें उनके घरों के लिए ट्रांजिट पास दे दिया गया। 
विज्ञापन


सभी सड़क के रास्ते टैक्सी से अपने-अपने घरों पर सुरक्षित पहुंच गए। इनमें कोलकाता, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब समेत अन्य राज्यों के भी लोग थे। यहां क्वारंटीन में रखे गए केवल पांच लोग पॉजिटिव थे, जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भेजा गया। केंद्र पर बचे पांच लोगों में भी अब तक संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं। उम्मीद है, जल्द उन्हें भी घर भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें