फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी बसों क्यूआर कोड से टिकट का ट्रायल हुआ शुरू, पहले दिन यात्रियों का रहा कम रुझान

Tue, 15 Sep 2020 01:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीटीसी बसों क्यूआर कोड से टिकट का ट्रायल हुआ शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए जल्द ही यात्रियों को बसों में क्यूआर कोड के जरिए सफर का मौका मिल सकेगा। कांटेक्टलेस टिकटिंग की दिशा में परिवहन विभाग की ओर से की गई पहल के तहत क्लस्टर के बाद सोमवार से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में भी ट्रायल शुरू कर दिया गया। 

विज्ञापन


आनंद विहार से महारौली के बीच रूट नंबर-534 पर 29 बसों में 21 सितंबर तक ट्रायल किया जाएगा। हालांकि पहले दिन काफी कम यात्रियों को ही नई टिकटिंग प्रक्रिया से रूबरू हो सके। यात्रियों को अभी भी संशय है कि आखिरकार एप के जरिए कैसे बसों में सफर कर सकेंगे। यात्रियों को एप डाउनलोड करने के बाद गंतव्य की जानकारी देने के बाद टिकट की राशि के मुताबिक भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके लिए यात्रियों को न तो कंडक्टर के पास जाना होगा और न ही नकद लेनदेन की जरूरत होगी।

टिकट के साथ एप से मिलेंगी और जानकारियां भी
एप के जरिए होने वाली टिकट की बुकिंग के साथ-साथ बसों के आवागमन के लिए समय, बस स्टॉप की दूरी सहित कई ऐसे बातें होंगी, ताकि यात्रा और भी सुलभ हो सके। एप के जरिए टिकटिंग की शुरुआत के बाद भी कुछ महीनों तक मैन्युअल टिकट रखना पड़ सकता है, क्योंकि कई यात्री ऐसे भी होते हैं जिन्हें सभी पहलुओं की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


भरवाए जा रहे हैं यात्रियों से फीडबैक फॉर्म भी
ट्रायल के दौरान यात्रियों का इस सेवा के लिए कितना रुझान है, किस तरह की समस्या आ रही है, इसके लिए यात्रियों से फीडबैक फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं। परिचालक विवेक ने बताया कि दो-तीन महिलाओं ने टिकट की बुकिंग करवाई,  लेकिन पहले दिन संख्या कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें