फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में निकला अजगर, पुलिसकर्मी सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-तीन पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार को आठ फुट का अजगर मिला। इसने पुलिस कर्मचारियों को खूब परेशान किया। पुलिसकर्मी अजगर को सेक्टर के पुराने पुल के पास से पकड़कर चौकी लाए थे।
विज्ञापन


जिस बोरे में अजगर को डाला गया था वह उसे फाड़ कर बाहर आ गया। मौके पर वन्य प्राणी विभाग की टीम ने पहुंच कर पुलिस वालों की सहायता की।

पुल के पास से अजगर मंगलवार दोपहर निकलकर सड़क पर आ गया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने सूचना सूचना रोड सेफ्टी आर्गनाइजेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके शर्मा को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और वन्य प्राणी विभाग को बुलाया।
विज्ञापन

वीडियो में देखिए, अजगर को कैसे पकड़ा गया

पुलिस ने वन्य प्राणी विभाग की टीम के आने से पहले ही अजगर को पकड़ कर बोरे में बंद कर दिया। एसके शर्मा ने बताया कि सेक्टर-तीन में जाने के कुछ समय बाद ही अजगर बोरे को फाड़ कर बाहर आ गया। जिससे पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया।

वन्य प्राणी विभाग की टीम ने उसे काबू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़कर दोबारा जंगल में छोड़ दिया। वन्य प्राणी विभाग इंचार्ज डेलचंद ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार अजगर देखे गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें