फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री से सड़क के काम पर सवाल करना पड़ा भारी?: युवक को थप्पड़ मारते दिखे प्रवेश वर्मा, आप ने शेयर किया वीडियो

Sun, 27 Sep 2026 04:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए घोषणा की कि वह सोमवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए मांग की कि मंत्री को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
दिल्ली डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार पर सवाल पूछ रहे एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से नहीं आया कोई बयान
आप का आरोप है कि स्थानीय लोग सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री से सवाल कर रहे थे। इसी दौरान, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक युवक से तीखी झड़प हुई और मंत्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने युवक को मौके से दूर हटाया। पीड़ित युवक की तरफ से इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई दी गई है। वहीं फिलहाल इस पूरे विवाद पर भाजपा या मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक सफाई आई है।

केजरीवाल बोले- कल जाऊंगा मैं
घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए घोषणा की कि वह सोमवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए मांग की कि मंत्री को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा, भ्रष्टाचार ऑन कैमरा एक्सपोज हो गया तो तुमने रिकॉर्डिंग करने वाले एक लड़के को ही थप्पड़ मार दिया? अब ये घमंड टिकेगा नहीं तुम्हारा। अरविंद केजरीवाल जी खुद उस भ्रष्टाचार की सड़क का मुआयना करने जा रहे हैं।
 

विधायक बोले- मंत्री जी आपा खो बैठे
स्थानीय 'आप' विधायक ने भी घटना की निंदा करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के मंत्री सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन घोटालों के उजागर होने से अपना आपा खो बैठे और वीडियो बना रहे उनके साथी के साथ गुंडागर्दी पर उतर आए। इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद से राजधानी का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है और सोमवार को इस पर और तीखे सियासी हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन

पीड़ित का बयान, एफआईआर दर्ज
पीड़ित युवक को थप्पड़ मारने की घटना से जुड़े पीड़ित साहेब ने कहा कि मैं विधायक के लिए सभी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालता हूं। पीडब्ल्यू विभाग ने हमें इस सड़क की हालत का निरीक्षण करने के लिए बुलाया था, इसलिए हम यहां आए थे। मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री उसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस वहीं मौजूद थी और यह सब उनकी मौजूदगी में हुआ। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी हो। जैसे सस्पेंशन- वह की जानी चाहिए। हम सिर्फ दावे नहीं कर रहे हैं। हर चीज का वीडियो सबूत है। कार्रवाई होनी चाहिए। हमने एफआईआर दर्ज करा दी है और आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें