फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने निगम मुख्यालय के गेट पर कूड़ा डाला

Wed, 26 Nov 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर बुधवार को कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने विरोध स्वरूप नगर निगम के मुख्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़ा और मलबा डाल दिया। यहां उन्होंने कूड़े व मलबे का इतना ऊंचा ढेर लगा दिया कि मुख्यालय के अंदर व बाहर वाहनों का काफी देर तक आना जाना बंद हो गया।
विज्ञापन


निगम के सफाई कर्मचारी बुधवार दोपहर कूड़े व मलबे से भरा एक ट्रक लेकर आए और उसे पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर खाली कर दिया। गेट पूरी तरह बंद होने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया।

कुछ देर बाद निगम अधिकारियों ने कूड़े व मलबे को हटवाया और उसे डालकर गए कर्मचारियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया। यह मलबा कर्मचारियों ने कई माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में डाला। इस संबंध में वे कई बार अधिकारियों व नेताओं से मिल चुके है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें