फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water ATM: सीएम रेखा ने शुरू किए वॉटर एटीएम, हर घंटे मिलेगा 2000 लीटर शुद्ध पानी; इन लोगों को फायदा

Wed, 22 Apr 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शालीमार बाग क्षेत्र में कई जगहों पर वॉटर एटीएम शुरू किए। जिनमें 5 स्टेज आरओ सिस्टम लगा है। सीएम ने मुनक नहर की सफाई और छठ घाट निर्माण का जायजा भी लिया तथा अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
शालीमार बाग में लगाए गए वॉटर एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के बीच शालीमार बाग क्षेत्र के लोगों को अब साफ और ठंडा पीने का पानी आसानी से मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को इलाके के कई स्थानों पर वॉटर एटीएम शुरू किए। मशीनों से लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा, जिससे खासकर बस्तियों और घनी आबादी वाले इलाकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एयू ब्लॉक एकता कैंप पीतमपुरा, सोम बाजार रोड आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने हैदरपुर, एए सेवा बस्ती फोर्टिस अस्पताल के पास और सीए ब्लॉक सेवा बस्ती शालीमार बाग में लगाए गए वॉटर एटीएम शुरू किए। उन्होंने स्थानीय लोगों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए, ताकि लोग आसानी से पानी ले सकें। सरकार के मुताबिक सभी वॉटर एटीएम में आधुनिक 5 स्टेज आरओ सिस्टम लगाया गया है। हर मशीन प्रत्येक घंटे करीब 2000 लीटर शुद्ध पानी निकलेगा।

Trending Videos

गर्मी में बिना खरीदे मिलेगा ठंडा साफ पानी
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी पीने के साफ पानी की होती है। ऐसे में मजदूरों, राहगीरों, दुकानदारों और झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली के हर घर तक साफ पानी पहुंचाना है। वॉटर एटीएम इसी दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।
 

9000 करोड़ खर्चे करेगी सरकार
सीएम ने बताया कि जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने, पुरानी पाइपलाइन बदलने और पूरे नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए करीब 9000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोम बाजार रोड, हैदरपुर क्षेत्र में चल रहे सड़क और अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
 
विज्ञापन

मुनक नहर को लेकर सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग के सीए ब्लॉक में मुनक नहर की सफाई और निर्माणाधीन छठ घाट का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पहले सभी काम पूरे हों, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार साफ, सुविधाजनक और बेहतर राजधानी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें