फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड का क्लोन बना लूटे 16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मालवीय नगर थाना पुलिस ने क्लोन किए हुए क्रेडिट कार्ड से लाखों खरीददारी करने वाले एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर पांच एप्पल आई फोन समेत दस मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 50 सिम कार्ड, पांच फर्जी पासपोर्ट, मैगनिटिक टेप और नए कपड़े बरामद हुए हैं।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी प्रेमनाथ के अनुसार शिवालिक मालवीय नगर स्थित मै. यूनिकॉर्न इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लि. के जनरल मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने मालवीय नगर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि अफ्रीकन मूल के दो युवक उनकी दुकान पर आए और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से करीब 16 लाख रुपये की खरीदारी की।
विज्ञापन

आरोपी के साथी की तलाश जारी

अगले दिन बैंक ने बताया कि रकम उनके खाते में ट्रांफसर नहीं की जा सकती, क्योंकि कार्ड क्लोन किया हुआ है। मामला दर्जकर थानाध्यक्ष विजय चंदेल की देखरेख में एसआई डीवी सिंह की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस टीम ने मालवीय नगर से 20 नवंबर को एक आरोपी नाइजीरियाई निवासी जिमोह उर्फ तिजानी (36) को पकड़ लिया। आरोपी कृष्णा पार्क, देवलीर रोड खानपुर में रहता था।

आरोपी ने बताया कि दूसरे आरोपी का नाम रॉबर्ट है। वह सात-आठ महीने से उसके साथ रह रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें