फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब का युवा नशे से ग्रस्त': दिल्ली मंत्री सिरसा बोले- माताओं ने खोए बच्चे, केजरीवाल और आप मजाक उड़ा रही

Wed, 23 Sep 2026 02:13 PM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, दिल्ली

सार

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि पंजाब का युवा नशे से ग्रस्त है और हजारों माताओं ने अपने बच्चे खो दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर मजाक कर रही है।
विज्ञापन
मंजिंदर सिंह सिरसा ने नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि आज पंजाब का युवा नशे से ग्रस्त है। हजारों परिवार पीड़ित हैं, माताओं ने अपने बच्चे खो दिए हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर मजाक कर रही है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम रखा है, जिसका मकसद पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। सिरसा ने विश्वास जताया कि लोग भारतीय जनता पार्टी को मौका देंगे और पंजाब नशा मुक्त भी होगा।  

विज्ञापन


मंजिंदर सिंह सिरसा पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भावुक नजर आए। वह पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर जनसमुदाय से मिल रहे हैं। बुधवार को अमृतसर जिले में अटारी, चोगवां, होशियार नगर, नरायनगढ़ में नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, आज पंजाब का युवा नशे से ग्रस्त है। हजारों परिवार पीड़ित हैं, माताओं ने अपने बच्चे खो दिए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी इस पर मजाक कर रही है।

नशा मुक्त पंजाब यात्रा और फिर 30 सितंबर को कार्यक्रम  
भाजपा ने 18 सितंबर से चार नशा मुक्त पंजाब यात्राएं शुरू की हैं। ये यात्राएं राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करते हुए करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। सभी यात्राओं का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होगा। वहां गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। सिरसा ने स्पष्ट कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजाब को नशा मुक्त करना है। वे खुद भी यात्रा का हिस्सा बनकर अमृतसर समेत विभिन्न जगहों पर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


आप पर निशाना, कहा, गंभीर नहीं सरकार 
सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह नशे की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही और इस पर मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि हजारों परिवार इस दलदल में फंसे हुए हैं। कई माताओं ने अपने युवा बेटे खो दिए हैं। पंजाब में नशा तस्करी और युवाओं में लत की समस्या लंबे समय से चर्चा में है। भाजपा इसे आप सरकार की नाकामी बता रही है, जबकि राज्य सरकार अपने अभियानों और गिरफ्तारियों के आंकड़े पेश कर रही है।

शाह की रैली से भाजपा को बड़ी उम्मीद 
सिरसा का यह बयान दिल्ली से पंजाब की राजनीति में सक्रिय भागीदारी का संकेत है। वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं और पंजाब के मुद्दों पर नियमित रूप से आवाज उठाते रहे हैं। 30 सितंबर को अमित शाह के जालंधर पहुंचने के साथ नशा मुक्त पंजाब अभियान नया मोड़ ले सकता है। पंजाब की जनता इस मुद्दे पर किस पार्टी को कितना भरोसा देती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें