फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दिल्ली मॉडल लागू करेगी 'मान' सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया राजधानी के शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में आए बदलावों का जायजा, सीएम केजरीवाल रहे मौजूद

Tue, 26 Apr 2022 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की बेहतरी के लिए जो भी अच्छे काम होंगे, हम उनसे सीख लेंगे। एक-दूसरे से सीख लेकर ही देश आगे बढ़ेगा। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पंजाब सरकार की हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
भगवंत मान ने केजरीवाल संग किया कौटिल्य गवर्नमेंट सर्वोदय को-एड विद्यालय का दौरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार अपने राज्य में दिल्ली मॉडल लागू करने जा रही है। दिल्ली की तरह पंजाब में भी मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल व अस्पताल खोले जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली में केजरीवाल सरकार के अधीन स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों को देखने के बाद यह वादा किया है। 

विज्ञापन


मान ने कहा कि पंजाब की बेहतरी के लिए जो भी अच्छे काम होंगे, हम उनसे सीख लेंगे। एक-दूसरे से सीख लेकर ही देश आगे बढ़ेगा। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पंजाब सरकार की हरसंभव मदद करेंगे।

सुबह भगवंत मान अपने आला अधिकारियों के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कामों को देखने दिल्ली पहुंचे। मान के साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद राघव चड्ढा, समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और पंजाब व दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


सबसे पहले मान का काफिला कालकाजी स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सिलेंस पहुंचा। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ चिराग एंक्लेव स्थित आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक, चिराग एंक्लेव स्थित कौटिल्य गवर्नमेंट सर्वोदय को-एड विद्यालय और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान मान ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले शिक्षकों व स्वास्थ्य अधिकारियों से बदलावों के बारे में बारीकी से पूछताछ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें