पंजाब के सीएम भगवंत मान मंगलवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में दर्द की समस्या थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बुधवार को उनकी कुछ जांच हुई हैं, जिनकी रिपोर्ट्स आनी बाकी हैं। सूत्रों के अनुसार, पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में कुछ दिन और रह सकते हैं।